जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम करने के दिए निर्देश
देहरादून– जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथा एवं बचाव के दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होनें सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आपसी समन्वय कर जनपद में प्रभावी सर्विलांस कराने और सैम्पलिंग बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थालों, बाजारों, सार्वजनिक परिवहन,पर्यटन स्थलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करवाए। उन्होंने कहा कि मास्क का उपयोग ना करने और सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर वर्णित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्रवाई करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा की है कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क, फेशकवर का उपयोग करें तथा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र एवं राज्य सकार के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए संक्रमण की रोकथाम में प्रशासन को सहयोग दें। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित पर्यटन स्थलों, पार्कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में साफ-सफाई एवं कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइड आदि का नियमित छिड़काव भी कराते हुए कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जागरूकता सामग्री चस्पा करते हुए जागरूकता लाई जाए। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 142 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19216हो गयी है, जिनमें कुल 17352 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1038 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 2642 सैम्पल भेजे गये। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 122 व्यक्तियों के चालान किये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण