पूर्ति विभाग में तैनात निरीक्षक रिश्वत लेते कैमरे में हुआ कैद
हरिद्वार– जिला पूर्ति विभाग बहादराबाद ब्लॉक स्थित कार्यालय में तैनात पूर्ति निरीक्षक मोहनलाल पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक के निलंबन की संस्तुति कर दी है। साथ ही डीएम सी रविशंकर ने सभी विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी है, कि अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति विभाग लगातार विवादों में रहा है। वही अधिकारी और कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप पहले भी लगते आए हैं। हरिद्वार बहादराबाद ब्लॉक स्थित कार्यालय में तैनात पूर्ति निरीक्षक मोहनलाल पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक को निलंबित कर मुख्यालय में अटैच कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण