महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड प्रवास पर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून– महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान दूसरे दिन उन्होंने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर प्रदेश में राज्य सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों को लेकर बात की। जानकारी के मुतबित भगत सिंह कोश्यारी खासतौर से विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे के सगाई समारोह में शामिल होने आए हैं। रविवार को तकरीबन 1:30 बजे देहरादून स्थित रमाडा होटल में विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश से विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे की सगाई समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित प्रदेश के सभी वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। सोमवार सुबह वो मुंबई रवाना हो जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण