निगम अधिकारियों के साथ महापौर ने किया प्रस्तावित गंगा अवलोकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण
ऋषिकेश- गंगा अवलोकन केन्द्र की योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में निगम प्रशासन की एक टीम ने आज दोपहर देवभूमि ऋषिकेश की हद्वय स्थली कहे जाने वाले त्रिवेणी घाट पर बनने वाले गंगा अवलोकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निगम अधिकारियों के साथ महपौर गंगा तट स्थित त्रिवेणी घाट पर पहुंची जहां गंगा अवलोकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
महापौर ने बताया कि गंगा अवलोकन केंद्र का प्रोजेक्ट निगम द्वारा तैयार कर लिया गया है ।जल्द ही इसको लेकर नमामि गंगे को डीपीआर बनाकर भेजी जाएगी जिसके बाद नमामि गंगे द्वारा बेहद खूबसूरत रूप से प्रस्तावित गंगा अवलोकन केंद्र का निर्माण उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत शहरों में से एक तीर्थ नगरी ऋषिकेश में कराया जाएगा। महापौर के अनुसार गंगा अवलोकन केंद्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को गंगा के उद्गम स्थल से लेकर गंगासागर तक की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायेंगी। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, नमामि गंगे से मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर रोहित जयाड़ा,पार्षद मनीष बनवाल, पवन शर्मा,राजपाल ठाकुर, पंकज शर्मा आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण