विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भैलो खेलकर ईगास बग़्वाल पर्व धूमधाम से मनाया
उत्तराखंड की लोक संस्कृति को संजोये ईगास बग़्वाल पर्व पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तपोवन क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भैलो खेलकर पर्व को धूमधाम से मनाया। राज्य की संस्कृति को संरक्षित रखने के उद्देश्य से ईगास पर्व को लोगों के साथ बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं उपस्थित अन्य लोगों ने गढ़वाली गीतों पर नृत्य किया वहीं, भैलो खेलकर संस्कृति का परिचय दिया। भैलो घुमाकर एक-दूसरे को इगास पर्व की बधाई भी दी गयी। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पिछले वर्ष सांसद अनिल बलूनी के पैतृक गाँव जाकर सांसद संबित पात्रा के साथ ईगास पर्व को मनाया गया था।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पर्व हम सबको जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, एक ऐसा प्रदेश जहां की संस्कृति कई रंगों से भरी हुई है। जहां की बोली में एक मिठास है। जहां हर त्योहार को अनूठे अंदाज में मनाया जाता है। इगास-बग्वाल एक ऐसा ही त्योहार है जो उत्तराखंड की परंपराओं को जीवंत कर देता है। यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। उन्होंने कहा कि हमें अपने लोकपर्व व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है।
बाइट- प्रेमचंद अग्रवाल, अध्यक्ष, विधानसभा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण