जिलाधिकारी ने उपनिबंधक कार्यालय में पंजीकृत की गई अधिक मूल्यांकन के लेखपत्रों का किया निरीक्षण
देहरादून–जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार द्वारा राजपुर रोड में उप निबन्धक कार्यालय देहरादून में पंजीकृत की गई अधिक मूल्यांकन के लेखपत्रों (संपत्तियों) का निरीक्षण किया गया। बड़ी संपत्तियों की खरीद फरोख्त के मौका मुआवने के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप निबन्धकों को निर्देशित कि या कि सम्पत्तियों के मूल्यांकन में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। उन्होंने राजपुर रोड में 02 सम्पत्तियों का निरीक्षण किया। जिसमें से एक सम्पत्ति के सन्दर्भ में उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और उप निबन्धकों को जांच करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात एस्लेहाॅल पीएनबी बैंक से लगी एक सम्पत्ति का अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व बीर सिंह बुदियाल द्वारा निरीक्षण करते हुए सन्तुष्टि व्यक्त की गई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में स्थित बड़ी संपत्तियों के खरीद फरोख्त का मौका मुआयना किया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप निबन्धक रामदत्त मिश्रा, बी.एम डोभाल व अवतार सिंह उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण