पुलिस ने नाबालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून– थाना सहसपुर में एक महिला की तहरीर के आधार पर उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी इमरान उर्फ तोता को 18 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सहसपुर प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि देर रात एक महिला की तहरीर के आधार पर
संबंधित धाराओं व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान उर्फ तोता को सभावाला चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल