भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर होगा’ ग्रैंड वेलकम
ऋषिकेश- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता जौली ग्रांट एयरपोर्ट के बाहर उनका बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने तैयारियों की कवायद शुरू कर दी है। आगामी 4 दिसम्बर को उत्तराखण्ड आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम हेतु जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा ऋषिकेश के अंतर्गत कार्यक्रम नगर निगम की महापौर श्रीमती अनिता ममगाई संयोजक के रूप में इस कार्यक्रम को संघठन की और से देखेंगी। नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर व कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापुर अनिता ममगाई ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में राज्यमंत्री भगतराम कोठारी, कृष्ण कुमार सिंघल भी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के उत्तराखंड आगमन के दौरान उनका भव्य स्तर पर स्वागत किए जाने को लेकर पांच मंडलों के कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष पुण्डीर ने आज बैठक ली। सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम संयोजिका नगर निगम महापौर अनीता ममगांई की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक रूप दिए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर किया जाएगा जिसके बाद भानियावाला डोईवाला में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहकर जेपी नड्डा का स्वागत करेंगे।बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पुंडीर, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता,गोविंद अग्रवाल, निगम पार्षद शिव कुमार गौतम,राजेंद्र बिष्ट, अनीता रैना, भाजपा के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती,पंकज शर्मा, राजू नरसिमा, ऋषि कुमार, गणेश रावत, राजेंद्र मनवाल, अरविंद चौधरी, विजेंद्र मोगा ,जयेश राणा, कमला गुनसोला, अनीता प्रधान, रणवीर सिंह पाल, प्रदीप धस्माना, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।