स्व प्रेम सिंह बिष्ट की स्मृति में बनने वाले द्वार का महापौर ने किया शिलान्यास
*आर्दश जनप्रतिनिधि के तौर पर स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट को किया जाएगा सदैव याद-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश– सच्चा जनप्रतिनिधि वही है जो लोगों के दिलों में राज करे ।जीते जी भी और मरणोपरांत भी।
ऋषिकेश ग्राम सभा के दिवंगत प्रधान स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट भी एक ऐसे ही जनप्रतिनिधि थे जिन्हें आज भी उनके किए गए कार्यों को लेकर जनता भुला नहीं पाई है। वह हम सबके लिए सदैव आदर्श बने रहेंगे। उक्त विचार नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने शुक्रवार को मनसा देवी क्षेत्र में स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति में बनने वाले द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में लोगों के उत्थान के लिए कार्य किए।पीड़ितों के दर्द को अपना दर्द समझने वाले स्व प्रेम सिंह बिष्ट ने अहंकार व आडम्बर से रहित होकर सच्चे अर्थो में लोक सेवक की भावना से कार्य किया।सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य पर उन्होंने सदैव ध्यान दिया। उनके अनुकरणीय कार्यो को सदैव याद रखा जाएगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात