नए किसी कानून को लेकर मदन कौशिक ने की प्रेस वार्ता
देहरादून–कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नए कृषि कानूनों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने और उनके हित के लिए कृषि सुधार कानून लेकर आई है। 2014 से पहले कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इन कानूनों के पक्ष में थे
लेकिन अब वो केवल विरोध के लिए इन कानूनों का विरोध कर रहे है। विपक्ष देश के अन्नदाता को बरगलाने का काम कर रहा है। नए कृषि कानूनों का विरोध केवल 2-3 राज्यों में हो रहा है। मदन कौशिक ने कहा कि उपज की कीमत करार से पहले ही तय हो जाएगी और किसान अपना करार कभी भी खत्म कर सकता है लेकिन फसल खरीदने वाला अगर करार खत्म करता है तो उसको हर्जाना देना होगा. नए कानूनों से ना जमीन को खतरा है, ना एमएसपी खत्म होगी और मंडी व्यवस्था भी खत्म नहीं होगी। इन कानूनों से किसान को किसी भी जगह फसल बेचने की स्वतंत्रता होगी। किसान सभी पाबंदियों से मुक्त हो जाएंगे। मदन कौशिक ने कहा कि भारत सरकार ने कृषि विभाग का बजट 6 साल में 6 गुना बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी