महाकुंभ के कार्यों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर बोला हमला
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने हरिद्वार में अगले साल होने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। हरीश रावत का कहना है कि अगले साल हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के लिए राज्य सरकार ने कोई तैयारी नहीं की है। सरकार कोरोना की आड में कुंभ का आयोजन कराने से बच रही है। महाकुंभ से एक महीना पहले सभी निर्माण कार्य पूरे होने चाहिए थे लेकिन सरकार ने अब कुंभ कार्यों की तिथि को आगे बढ़ा दिया है जिससे साफ है, कि सरकार कुंभ के आयोजन से बचना चाहती है। राज्य सरकार कुंभ के साथ अन्याय कर रही है इसके लिए सरकार को माफ नहीं किया जा सकता आपको बता दें कि हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने अधिकारियों को सभी कार्य जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिस पर हरदा ने हमला बोला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण