शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
21 दिसंबर से शुरू हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज हो गई है। इसी के तहत आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र को लेकर की जा रही तमाम तैयारियों का जायजा लिया. विधानसभा अध्यक्ष ने सभा मंडप का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने विधानसभा अध्यक्ष को तैयारियों की जानकारी दी। वहीं इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा सत्र की तरह इस बार भी कोविड-19 से बचाव के लिए तमाम तैयारियां की जा रही है। विधानसभा परिसर के एंट्री गेट से लेकर परिसर के तमाम कक्षों के बाहर सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण