उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों को समायोजन करने के जारी किये आदेश
देहरादून-– उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति पाए शिक्षकों की वजह से जिन गेस्ट टीचरों की नौकरी चली गई थी। उन गेस्ट टीचरों को विभाग ने समायोजन करने के आदेश जारी कर दिए। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन पाएं शिक्षकों की वजह से प्रभावित गेस्ट टीचरों की समायोजन के आदेश को जारी कर दिया है। आदेश के तहत एलटी से प्रवक्ता पदों पर तैनाती के उपरांत कोई गेस्ट टीचर प्रभावित हुआ है।
तो ऐसे गेस्ट टीचरों से विकल्प प्राप्त कर उनकी मेरिट एवं विकल्प के अनुसार उनके कार्यरत जनपद में ही संबंधित विषय के रिक्त पद उपलब्ध होने तथा कार्यरत जनपद में ही संबंधित विषय पद पर रिक्त होने की दशा में नियुक्ति देने के निर्देश दिए है। आपको बता दें कि एलटी से प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन होने की वजह से 600 के करीब गेस्ट टीचर प्रभावित हुए थे जिनके समायोजन के आदेश शिक्षा विभाग के द्वारा दे दिए गए हैं ऐसे में उन गेस्ट टीचरों के लिए बड़ी खुशखबरी है जो बेरोजगार हो गए थे और उन्हें सरकार ने समायोजन देते हुए रोजगार दिया

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात