उत्तराखंड विधानसभा में 21 दिसंबर को योग कार्यक्रम किया गया आयोजित
देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा में 21 जून 2018 (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस) से अनवरत जारी योग श्रृंखला के 31वें कार्यक्रम के अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण रहेंगे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी है कि 21 दिसंबर को विधानसभा परिसर में योग का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण जी योग से संबंधित विषयों पर अपने आशीर्वचन देंगे, वहीं योग श्रृंखला में मौजूद रहे विधानसभा के कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत किया है कि 21 दिसंबर से शीतकालीन सत्र भी प्रारंभ होना है जिसके चलते कई विधायक भी योग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बताया है कि विधानसभा परिसर में 21 दिसम्बर को प्रातः 9:30 से 10:30 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात