विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ रमेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा से हरिद्वार रोड स्थित कैलाश हॉस्पिटल में भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कैलाश हॉस्पिटल की चौथी वर्षगांठ पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ महेश शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा कैलाश हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया था।आज 4 वर्ष पूरे होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कैलाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ महेश शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।वहीं इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि कैलाश हॉस्पिटल से क्षेत्र के लोगों के उपचार में उच्च कोटि की सुविधा प्राप्त हो रही है एवं देहरादून में कैलाश हॉस्पिटल ने बहुत कम समय में लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं देकर उत्तराखंड के शीर्ष हॉस्पिटल में अपना नाम स्थापित किया है।श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर हॉस्पिटल की डॉक्टर की टीम एवं अन्य स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं दी एवं कहा की कोरोना काल में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल टीम का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण