कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर विधानसभा के बाहर किया जमकर विरोध प्रदर्शन
देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी हंगामेदार शुरुआत हुई। विपक्ष ने सदन से सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति बनाई थी। इसी के तहत आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से नाराज है वही पत्रकारों से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता मैं आने से पहले बीजेपी बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देती थी लेकिन सत्ता में आने के बाद बीजेपी सरकार के राज में लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन सरकार कोई कदम नही उठा रही है। पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, फलों और सब्जियों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। जिसके विरोध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण