1 जनवरी से 9 पर्वतीय जनपदों में इन पदों में होगा परिवर्तन
देहरादून: DGP अशोक कुमार जनपद पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चम्पावत में नियुक्त पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम प्रदान करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डीपीजी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों के मनोबल और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में परीक्षण के तौर पर दिनांक 1 जनवरी से 9 पर्वतीय जनपदों में थाना/चैकी/पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को साप्ताहिक विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। साप्ताहिक अवकाश के दौरान पुलिसकर्मी नियुक्ति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। वह रिजर्व ड्यूटी पर समझा जाएगा। विशेष परिस्थिति में जैसे-आपदा, दुर्घटना या कानून व्यवस्था की स्थिति में यदि ड्यूटी पूरी नहीं हो पा रही है, तो साप्ताहिक विश्राम पर गये कर्मी को थाना प्रभारी वापस बुला सकते हैं। उत्तराखंड में यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण