पुलिस महानिदेशक ने सिटी पेट्रोलियम यूनिट की तर्ज पर चीता पुलिस को स्मार्ट बनाए जाने का लिया निर्णय
देहरादून– सिटी पैट्रोल यूनिट की तर्ज पर चीता पुलिस को स्मार्ट बनाये जाने, उनकी कार्य क्षमता एवं दक्षता को बढ़ाये जाने के लिए उनकी वर्दी में अतिरिक्त उपकरण जैसे- बाॅडी ऑन कैमरा, मल्टीपल बैल्ट, शाॅर्ट रेन्ज आर्म्स आदि लगाये जाने का निर्णय लिया गया है।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद देहरादून के 120 पुरूष आरक्षी एवं 30 महिला आरिक्षयों को उपरोक्त उपकरणों के साथ एक माह का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षित चीता पुलिस का तीन माह का ड्यूटी चार्ट बनाकर ड्यूटी लगायी जाएगी, जिसमें चीता पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने का समय एवं कार्य क्षमता के साथ-साथ आम जनमानस में उनकी छवि का आंकलन किया जाएगा। तीन माह के पश्चात उनका रोटेशन किया जाएगा। आम जन द्वारा की गयी शिकायत, सड़क दुर्घटना, एमरजेन्सी काॅल, आपदा एवं डायल 112 पर आने वाली सूचनाओं पर फस्ट रिस्पांस हेतु चीता पुलिस को घटनास्थल/मौके पर भेजा जाता है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात