बदलते मौसम को देखते हुए स्कूलों को अवकाश देने के डीएम को दिए अधिकार
देहरादून– सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश को लेकर जारी विवाद के बीच शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में मौसम प्रतिकूल होता है तो वहां अवकाश करने का अधिकार डीएम को दिया गया है। शिक्षक और छात्रों की सुरक्षा की सरकार को भी चिंता है। इसीलिए शीतकालीन अवकाश रदद करने के आदेश में स्पष्ट रूप से इस पहलू का प्रावधान किया गया है। दो दिन दून में रहने के बाद शिक्षा मंत्री वापस अपने ग़ृह क्षेत्र गदरपुर लौट गए। उन्होंने कहा कि अवकाश के संबंध में मुख्यमंत्री से बात करने के बाद निर्णय किया जाएगा। एकाएक स्वास्थ्य खराब हो जाने की वजह से मुख्यमंत्री से इस विषय में बात नहीं हो पाई। शिक्षा मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि शिक्षक सदैव छात्रहित में आगे आए हैं और इस बार भी उनका सकारात्मक सहयोग रहेगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज