बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने दून चिकन शॉप के मालिक सदा को किया गिरफ्तार
विकासनग– थाना सहसपुर विकासनगर सेलाकुई प्रेमनगर में पुलिस को लगातार बकरियां चोरी होने सूचना मिल रही थी। जिसपर थाना सहसपुर पुलिस ने वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप पंत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर क्षेत्र के विभिन्न घटना स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जांच के दौरान पता लगा कि एक कार में लंबे समय से बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दून चिकन शॉप के मालिक सदा को गिरफ्तार किया है। जोकि लंबे समय से चोरी की बकरियां खरीदने का काम कर रहा था। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 18 चोरी की गई बकरियां बरामद की। वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप पंत ने बताया बरामद बकरों की कीमत करीब पांच लाख चालीस हजार बताई जा रही है। जिन्हें मौके से बरामद कर लिया गया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण