बढ़ते करोना संक्रमण को देखते हुए 2 दिन का रहेगा लॉकडाउन
जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शहर में साप्ताहिक लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन के चलते शनिवार और रविवार को जिला मुख्यालय बंद कर दिया गया है। शनिवार को पिथौरागढ़ शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।
लॉकडाउन के दौरान भी बैंक, अस्पताल जैसी जरूरी सेवाओं को सुचारू रखा गया। वाहनों के आवागमन में भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। प्रशासन के अनुसार जनवरी महीने में हर शनिवार और रविवार को शहर में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा।
जिलाधिकारी विजय जोगदंडे ने बताया कि व्यापार संघ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में तय हुआ है कि जनवरी माह में शनिवार और रविवार को दो दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन और भी बढ़ाया जा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण