कांग्रेस ने 2022 को फतह करने की तैयारियों की तेज
देहरादून–मिशन 2022 को फतह करने के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जल्द ही तीन दिवसीय उत्तराखंड पर आएंगे,कार्यक्रम के तहत 7 जनवरी से 9 जनवरी तक देवेंद्र यादव उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे जहाँ वो काशीपुर, हल्द्वानी और देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 7 जनवरी को काशीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद हल्द्वानी पहुंचकर कुमाऊं मंडल के उपाध्यक्ष और महामंत्रियों के अलावा जिला अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे। अगले दिन 8 जनवरी को रुद्रपुर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे इसके बाद हरिद्वार पहुंचकर गंगा आरती में भाग लेंगे। 9 जनवरी को देवेंद्र यादव प्रदेश मुख्यालय में गढ़वाल मंडल की बैठक लेंगे। जिसमे प्रदेश महामंत्रियों, उपाध्यक्षो, सचिवों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक में भाग लेंगे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज