पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर से की शिष्टाचार भेंट
*पूर्व सैनिकों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निगम कटिबद्ध -अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगई ने कहा कि नगर निगम प्रशासन देश बहादुर जवानों सहित पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित परिवारों को हर आवश्यक सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है।इसके लिए धरातल पर कार्य किया जा रहा है। उक्त बातें महापौर अनिता ममगाई ने उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों से कही।
पूर्व सैनिक संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के कैंप कार्यालय में उनसे मुलाकात की ।इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बलवंत सिंह रांगड़ ने सैनिक परिवारों की समस्याओं को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर निगम क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों के भवन कर में छूट की मांग की गई ।इसके अलावा अपनी सेवाओं के दौरान घायल हुए पूर्व सैनिकों के लिए विकलांग कैंप आयोजित करने का भी आग्रह भी महापौर से किया गया। पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल की तमाम बातें गौर से सुनने के पश्चात महापौर ने तुरंत जनपद के जिला अधिकारी को फोन कर समाज कल्याण विभाग की ओर से ऋषिकेश नगर क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के लिए विकलांग कैंप लगाने की मांग की जिस पर उन्होंने तुरंत हामी भरते हुए कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही उनके द्वारा विभाग को आदेशित कर दिया जाएगा ।कैंप के दौरान सीएमओ की भी मोजुदगी सुनिश्चित कराई जायेगी। भवन कर में छूट की मांग मामले में महापौर ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि इस संदर्भ में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर समस्या का निस्तारण कराया जायेगा। महापौर से मिले पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल में गंगाराम बलूनी, दीपक ध्यानी , राजेश चौहान, जे पी रतूड़ी , कैप्टन एसएस बिष्ट, डीएस बिष्ट , आर एस नेगी , जीएस पुंडीर सहित नगर निगम पार्षद वीरेंद्र रमोला विजेंद्र , विजय बडोनी , संयुक्त यातायात रोटेशन के प्रभारी मदन कोठारी सुनील उनियाल आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण