मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान के बाद ट्वीट कर इंदिरा हृदयेश से माफी मांगी
देहरादून– उत्तराखंड में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अमर्यादित बयान के लिए सत्ता के मुख्यमंत्री को विपक्षी दल के नेता से माफी मांगनी पड़ी हो, जी हां मंगलवार को नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा में कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद सियासी हलकों में भूचाल आ गया हर जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान की कड़ी आलोचना होने लगी।
इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ट्वीट कर कहा है कि वह अत्यंत दुखी हैं उन्होंने इस घटनाक्रम पर लिखा है कि वह व्यक्तिगत रूप से इंदिरा हृदयेश व उन सभी से क्षमा चाहते हैं जो इस घटना से दुखी हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से बात कर पुनः शमा याचना करेंगे, रात 12:30 बजे मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इंदिरा हृदयेश ने माफी मांगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण