रेप के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
चमोली– राजस्व क्षेत्र जैन विष्ट तहसील देवाल में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 02/2020 धारा 376 आईपीसी जिसकी विवेचना दिनांक 28-12-2020 को राजस्व क्षेत्र से जनपद पुलिस थाना थराली को अग्रिम विवेचना हेतु प्राप्त हुई, *श्री यशवन्त सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन व श्री विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग* के पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी व विवेचना से सम्बन्धित त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु विवेचना म0उ0नि0 पूनम खत्री थाना थराली को सुपुर्द की गयी, फलस्वरूप श्री ध्वजवीर सिंह थानाध्यक्ष थराली के नेतृत्व में थाना थराली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित रेप आरोपी अभियुक्त पूरन राम पुत्र खिलाफ राम निवासी ग्राम सवाड़ तहसील देवाल थाना थराली जिला चमोली उम्र 24 वर्ष को दिनांक 08-01-2021 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज दिनाँक 09/01/2021 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण