गैस लीकेज होने के कारण हुआ विस्फोट
ऋषिकेश– गुमानीवाला के गली नंबर 10 में घरेलू सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण विस्फोट हो गया। घटना में घर के अंदर पूजा करने की तैयारी कर रही 85 वर्षीय शांति देवी घायल हो गई। जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। विस्फोट होने से घर की दीवारें और सामान क्षतिग्रस्त हो गया। खिड़की के शीशे के कुछ कण सामने रहने वाले बुजुर्ग सत्य प्रकाश नौटियाल के सिर पर गिरे। विस्फोट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घर की ओर दौड़े। नजारा देखा तो घर में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हुई लोगों को दिखाई दी। गनीमत रही कि घायल हुई शांति देवी का बेटा बहू और बच्चे घर पर नहीं थे
जिससे बड़ा हादसा होने से भी टल गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची। प्रथम दृष्टया लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पार्षद ने बेहद गरीब परिवार होने का हवाला देते हुए बुजुर्ग महिला की मदद के लिए लोगों से हाथ आगे बढ़ाने की मांग की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण