पति ने पत्नी पर किया धारदार चाकू से हमला पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
उत्तरकाशी के कोटी लदाडी मैं पति ने पत्नी पर धारदार चाकू से किया हमला महिला की सास ने किया जिला अस्पताल में भर्ती। चिकित्सकों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई। पुलिस ने महिला के परिजनों की तहरीर पर हमला हमले के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भादस से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं थाना अध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मिश्रा गांव निवासी महेश नौटियाल परिवार के साथ किराए में रहता है और उसकी अपनी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई इसी दौरान आवेश में आकर महेश ने आरती पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिससे महिला की आंखें और गर्दन पर गहरे घाव हो गए। आरती की सास ने लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने महेश के विरुद्ध धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण