कांग्रेस मुख्यालय में इंटक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में की गई बैठक
नए कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस 15 जनवरी को देहरादून में राजभवन का घेराव करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में इंटक कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें इंटक कांग्रेस के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक समापन के बाद हीरा सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नए कृषि कानून किसानों के विरोध में है। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राजभवन का घेराव किया जाएगा। साथ ही 18 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण