21 जनवरी को देहरादून में लगेगा रोजगार मेला
देहरादून– क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 21 जनवरी को रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जिसके तहत रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवाओं को 14 जनवरी से 19 जनवरी तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को लगाए जा रहे रोजगार मेले में 5 नियोजक कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। इन सभी पांच कंपनियों की ओर से 80 पदों पर युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। ऐसे में जो भी युवा रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं। उन सभी युवाओं को अनिवार्य रूप से आगामी 19 जनवरी तक कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए युवाओं को अपना मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति, सेवायोजन का पंजीयन कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो और अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा। बिना पंजीकरण के रोजगार मेले में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ