पुलिस मुख्यालय ने पुलिस के जवानों के लिए लिया एक अहम फैसला
देहरादून– उत्तराखंड पुलिस के जवानों को प्रदेश के स्थानीय व्यंजन का स्वाद चखाने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने एक अहम फैसला किया है. जिसके तहत राज्य भर के पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन उत्तराखंडी भोजन परोसा जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कर्मियों को एक दिन उत्तराखंडी भोजन परोसे जाने का जो फैसला लिया गया है। उसका मकसद स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाना है। पुलिस मुख्यालय की ओर से दिए गए आदेश में राज्य के सभी SSP, सेनानायक और GRP एसपी को निर्देशित किया गया है कि वह पुलिस विभाग से अटैच भोजनालय में सप्ताह में एक दिन उत्तराखंडी भोजन पुलिस विभाग के कर्मियों को परोसने की व्यवस्था कराएं। पुलिस मुख्यालय के निलेश भरने ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को इस पर अमल करने के लिए पत्र जारी किया है। इस आदेश के बाद अब प्रदेशभर के पुलिस विभाग के कर्मचारी सप्ताह में एक दिन उत्तराखंडी भोजन का स्वाद ले सकेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण