मुख्यमंत्री की विकास परक सोच के चलते उत्तराखंड में बही विकास की गंगा -अनिता ममगाई
*महापौर की अगुवाई में कृष्णा नगर क्षेत्र की पेयजल समस्या के निस्तारण पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन*
ऋषिकेश– कृष्ण नगर कॉलोनी वासियों की पेयजल समस्या के निस्तारण के निस्तारण पर महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने शेरगढ़ लाल तप्पड़ में मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उनका आभार जताया। इस दौरान वृहद माला पहनाकर मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया गया। कृष्णा नगर कॉलोनी की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के निस्तारण के बाद द्वितीय चरण का कार्य प्रराम्भ ह़ोने से उत्साहित क्षेत्रवासियों वासियों द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया गया। क्षेत्र की पेयजल समस्या के लिए लंबे अरसे तक आंदोलन करने वाले डॉ बीएन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष पेयजल समस्या को लेकर महापौर से गुहार लगाई गई थी। जिसके बाद महापौर ने मुख्यमंत्री से इस गंभीर समस्या के बारे में वार्ता की तो मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल समस्या का संज्ञान लेते हुए योजना को जल्द से जल्द धरातल पर लाने के लिए आदेश दे दिए थे। महापौर अनिता ममगाई के भागीरथ प्रयासों के चलते द्वितीय चरण में एक करोड़ चालीस लाख रुपए की लागत से योजना का कार्य भी प्रराम्भ हो गया है। लाल तप्पड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आभार जताने पहुंची महापौर ने क्षेत्रवासियों को बताया कि मुख्यमंत्री सही मायनों में विकास पुरुष हैैंं। उनकी विकास परक सोच के बूते उत्तराखंड राज्य प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है।कृष्णा नगर क्षेत्र की पांच दशक पुरानी पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया।इस दौरान पार्षद कमलेश जैन ,अशोक बेलवाल, योगेंद्र सैनी, तेज कुमार, नीलम तिवारी, रामकेवल गुलाब, पुष्पा बेलवाल, कुशाल सिंह, नवल, आदित्य, लक्ष्मी, ममता, रीना, मनजीत, राधा, प्रिया, निक्की, दनियाल, पवन, सोनी, मोहन, भगवान दास, सपना, सोनी, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज