नैनीताल एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन का दिल्ली एम्स मे हुआ निधन
देहरादून– उत्तराखंड पुलिस के लिए दुःखद खबर है। नैनीताल एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन का दिल्ली में निधन हो गया है। इस खबर से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। वो गत वर्ष 27 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले ही हफ्ते एसपी ट्रैफिक की गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में रेफर किया गया था।
उनका दिल्ली एम्स में पिछले हफ्ते से इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। नैनीताल एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन के निधन से नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर है। एसपी ट्रैफिक को शुगर और निमोनिया की शिकायत थी और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण