युवक के खाते से एक लाख की रकम हुई साफ
ऑनलाइन साइबर ठग के झांसे में आकर एक युवक के खाते से एक लाख की रकम साफ हो गई। ठगी का शिकार होने के बाद मामला साइबर सेल में पहुंचा। जहां पुलिस ने मदद करते हुए पीड़ित को 85 हजार की रकम वापस दिला दी। जबकि 15 हजार की रिकवरी नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले रघुवीर सिंह नाम के युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ऑनलाइन झांसे में आकर साइबर के अपराधियों ने उसके खाते से एक लाख की रकम साफ कर दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करी। कार्रवाई करते हुए साइबर सेल के तेज तर्रार पुलिसकर्मियों ने चंद दिनों में ही पीड़ित के खाते में 85 हजार की रकम वापस करा दी। मामले में अधिक जानकारी देते हुए साइबर सेल के प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि 15 हजार की रिकवरी नहीं हो सकी। क्योंकि जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी उसमें यही रकम शेष थी। बताया साइबर अपराधियों की तलाश अभी भी जारी है। वही रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है ।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज