शहर को चमकाने के लिए महापौर ने संभाला मोर्चा
*मेयर की अगुवाई में स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए निगम ने झौंकी सम्पूर्ण ताकत*
ऋषिकेश- नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। महापौर के महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में कुंभ मेला प्रारंभ होते ही नगर निगम प्रशासन ने दुगनी रफ़्तार के साथ स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। चरणबद्ध तरीके से निगम प्रशासन की ओर से शहर के तमाम वादों में जोरदार तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जन सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए भी निगम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
महापौर ने खुद मोर्चा संभालते हुए वार्ड संख्या 14 के बनखंडी क्षेत्र में अपनी देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान निगम की स्वच्छता सीएमओ ने जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़े को एकत्र कर उसका निस्तारण कराया साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील भी की। अभियान की जानकारी देते हुए नगर निगम महापौर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। शहर को चमकाने का काम जोरों से किया जा रहा है। शहर में मॉनिटरिंग के जरिए इस पर नजर रखी जा रही है ल। उन्होंने नगर निगम
प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गये स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों द्वारा निगम द्वारा चलाये जा रहे महा स्वच्छता अभियान में सहयोग पर हर्ष जताते हुए शहरवासियों से भी अपील की ,कि यह शहर आपका है इसे स्वच्छ और सुंदर बनाने में जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा करते हुए अपना सहयोग दें।इस दौरान पार्षद लता तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, नगर निगम ब्रांड एंबेसडर अशोक बेलवाल, बी एन तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, शशि तिवारी, नीलम तिवारी, गुलाब वर्मा, रामकेवल, देवेंद्र कुमार सैनी, अनवर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज