मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया लाल तप्पङ फ्लाईओवर का निरीक्षण
देहरादून– मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लाल तप्पङ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली कि कब तक फ्लाई ओवर का काम पूरा हो जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस साल 31 जनवरी तक फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। दरअसल लाल तप्पङ फ्लाईओवर देहरादून हरिद्वार के हाईवे पर स्थित है और इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून हरिद्वार की दूरी और कम हो जाएगी। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात लाल तप्पड़ इलाका एक तरह का एलीफेंट कॉरिडोर भी है क्योंकि अक्सर जब फ्लाईओवर नहीं था तो इस रास्ते सुबह और शाम एलीफेंट का मूवमेंट रहा करता है जिससे न सिर्फ वन्यजीवों बल्कि इंसानों की भी जान को खतरा रहा करता था। अब ऐसे में लाल तप्पङ फ्लाईओवर बनने से वन्यजीवों के लिए रास्ता भी सुरक्षित हो जाएगा और आने जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षित रहेगा

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज