मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड वासियों से पवनदीप राजन को वोट देने की अपील
देहरादून– इंडियन आइडल सीजन 12 में अपने गायकी और मधुर आवाज के बदौलत धूम मचाने वाले उत्तराखंड के चंपावत जिले के पवनदीप राजन की एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस ने उन्हें कदम दर कदम इस इंडियन आइडियल के शो मे आगे बढ़ाया है। उत्तराखंड वासी पवनदीप राजन की इंडियन आईडल जीतने की कामना कर रहे हैं और पूरे देश में पवनदीप के
गायकी के फैन लगातार उन्हें वोट कर आगे बढ़ा रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी आगे आए हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवभूमि के लाल पवनदीप राजन के लिए न सिर्फ भगवान बद्री केदार से प्रार्थना की है बल्कि उत्तराखंड की जनता से भी अपने लाल को इंडियन आइडल के सीजन में विनर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण