टिहरी झील की तरह सतपुली की झील में सी-प्लेन संचालन की भी योजना– सीएम
देहरादून– पौड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कंडोलिया के थीम पार्क को जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कंडोलिया देश के सर्वोच्च उंचाई वाला थीम पार्क है। पहाड़ की भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप बने इस पार्क के माध्यम से हम पर्यटन विकास को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे राज्य में धार्मिक पर्यटक ही आते हैं लेकिन अब इसे और विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। सतपुली में झील निर्माण के अलावा कई योजनाएं पर्यटन विकास को बढ़ावा देंगी। टिहरी झील की तर्ज पर ही आने वाले समय में सतपुली की झील में सी-प्लेन संचालन की भी योजना है। पर्यटन विकास के लिए हमने सर्वाधिक रोजगार देने वाले एडवेंचर टूरिज्म में विशेष फोकस किया है। कहा कि शीतकालीन पर्यटन को प्रदेश में बढ़ावा दिया जायेगा। आने वाले दस बाहर सालों में स्थितियां काफी बेहतर हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भवन निर्माण शैली भी कई क्षेत्रों में सबसे आगे है। इसको बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौड़ी बस अड्डे के लिए तीन करोड़ सरकार ने दे दिए हैं। अब यह जल्द पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटरों का संचालन कर रही महिलाओं के उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के मकसद से प्रदेश में 5100 विपणन केंद्र बनाए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण