महाराज ने किया “पंच केदार स्तुति” नामक भजनों की सीडी का विमोचन
देहरादून– संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज भगवान शिव को समर्पित पंच केदार की महत्ता पर आधारित हरीश तिवारी द्वारा लिखित एवं गाये गये भजन “पंच केदार स्तुति” नामक सीडी का विमोचन किया। भगवान शिव को समर्पित पंच केदार के महत्व एवं जन कल्याण हेतु भगवान शिव द्वारा लिए गए विभिन्न अवतार एवं स्वरूप के दर्शनों को भजनों के माध्यम से
स्वरबद्ध करने वाले गोपेश्वर निवासी श्री हरीश तिवारी के भजनों पर आधारित सीडी पंच केदार स्तुति का आज यहां अपने सरकारी आवास सुभाष रोड पर संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक समारोह के दौरान विमोचन किया। इस अवसर पर बोलते हुए संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरीश तिवारी ने शिव भजनों की बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुति की है। पंच केदार पर संभवत यह पहला भजन है। जिस में पांचों केदार में भगवान शिव के विभिन्न रूपों का वर्णन तिवारी जी ने भजनों के माध्यम से किया है।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग