गैरोला नगर से आस्था पथ को जोड़ने वाली सीढ़ियों का महापौर ने किया औचक निरीक्षण
*देवभूमि की धार्मिकअस्मिता के अनुरूप कराए जा रहे हैं विकास कार्य -अनिता ममगाई*
*आस्था पथ देवभूमि ऋषिकेश की शान-मेयर*
ऋषिकेश– नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आज दोपहर हरिद्वार रोड़ पुरानी चुंगी स्थित गैरोला नगर से आस्था पथ को जोड़ने वाली सीढ़ियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य से संतुष्ट नजर आई महापौर ने कहा की ऋषिकेश की आस्था के अनुरूप शहर को डेवलप किया जा रहा है। विकास को सतत प्रकिया बताते हुए उन्होंने शहरवासियों से देवभूमि ऋषिकेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देनें की अपील भी की। नगर निगम महापौर ने पुरानी चुंगी स्थित गैरोला नगर से आस्थापथ को जोड़ने वाली 13 लाख की लागत से निर्माणाधीन सीढ़ियों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गैरोला नगर में वर्षों से पाल समाज के लोग अपना जीवन यापन करते आए हैं। यहां से आस्था पथ जाने वाली सीढियां जीर्ण शीर्ण हो चुकी थी जिन्हें नगर निगम प्रशासन द्वारा बेहद खूबसूरती के साथ बनवाया जा रहा है। महापौर ने बताया कि ऋषिकेश का आस्था पथ देवभूमि की शान है ।इसे सजाने और संवारने के लिए तमाम के अभिनव प्रयोग निगम प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं।
जल्द ही आस्था पथ अपनी चमक बिखेरता हुआ नजर आएगा।इस दौरान पार्षद पार्षद विजय बडोनी, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, राजेश दिवाकर, अनीता रैना, विजेंद्र मोगा, कमलेश जैन, सतवीर तोमर, राजपाल ठाकुर, करणी सिंह पवार, मनु कोठारी, पूरण पवार, गोविंद चौहान, रंजन अंथवाल, परीक्षित मेहरा, दिनेश बिष्ट, सुनील, धर्मपाल कश्यप, गरीबदास, मिट्ठू, लालू आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण