प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत
देहरादून– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास पर टेलीविजन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हम सभी के अभिभावक हैं। उनकी मन की बात हम सभी के दिलों को छूती है। 26 जनवरी जैसे पवित्र दिन लालकिले में हुई घटना से सभी देशवासी स्तब्ध हैं। हमें अब नयी आशा और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाना है। हमने कोविड-19 के खिलाफ लम्बी लङाई लङी है। यह प्रधानमंत्री जी का कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व है जिसके कारण आज पूरी दुनिया भारत से प्रेरणा ले रही है। वैक्सीनैशन का कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रधानमंत्री जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का आह्वान किया है। हमने कल ही कैबिनेट में इस पर निर्णय भी लिया है। वोकल फाॅर लोकल हमारा इस वर्ष का संकल्प है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज