केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और पूर्व सांसद बलराज पासी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी जी से भेंट की। उक्त भेंट के दौरान अपनी विधानसभा गदरपुर जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र के अंतर्गत गदरपुर बाईपास निर्माण कार्य, विभिन्न सड़क मार्गों के सुदृढ़ीकरण कार्य एवं वाटर स्पोर्ट्स एवं पर्यटन केंद्र ‘हरिपुरा बौर जलाशय’ गूलरभोज की सड़कों के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के विषय में महत्वपूर्ण वार्ता की। तत्पश्चात मंत्री नितिन गडकरी ने गदरपुर क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा हेतु उपरोक्त कार्यों हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस हेतु गदरपुर की प्रबुद्ध जनता की ओर से माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का सह्रदय धन्यवाद एवं आभार।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी