सितारगंज पुलिस ने पति समेत आठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा किया दर्ज
खटीमा– कोर्ट के आदेश पर सितारगंज पुलिस ने पति समेत आठ के खिलाफ जहां दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है तो वहीं पीड़िता से ससुर के खिलाफ बलात्कार के लिए छेड़छाड़ का मुकदमा किया दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसी शादी चार साल पहले हुई थी। मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में काफी कुछ दिया था। लेकिन ससुराल वाले उससे खुश नहीं थे। इस वजह से उसके साथ बार-बार मारपीट करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने भी गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी। पीड़िता के मुताबिक बीते साल छह मार्च को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था और उसके तीन साल से बेटे को अपने पास ही रख लिया था। बीते साल आठ दिसंबर को पीड़िता अपने पुत्र से मिलने ससुराल गई थी, लेकिन उससे नहीं मिलने दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण