देहरादून में भी कोविड-19 को लेकर टीकाकरण अभियान जारी
देहरादून- पूरे देश के साथ-साथ राजधानी देहरादून में भी कोविड-19 को लेकर टीकाकरण अभियान जारी है। जिसके बाद आज राजधानी के दून अस्पताल में दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें की जिलाधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सबसे पहले टीका लगवा कर इसकी शुरुआत की। जिसकी जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजधनी में 14 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। जिसमें रोजाना 1020 वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही डीएम ने लोगों से टीका लगाने की अपील भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण