जनपद पिथौरागढ़ में प्रथम बाल मित्र पुलिस थाने का हुआ उद्धाटन
पिथौरागढ़– जनपद क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा हुए नाबालिक बच्चों को बरामद किये जाने के उपरान्त परिजनों को सुपुर्द किये जाने से पूर्व इन बच्चों को सुरक्षित रखे जाने, छोटी उम्र में अनजाने व परिस्थितियों वश दिशा भ्रमित हो जाने के चलते समाज की मुख्यधारा से वंचित हो जाने वाले नाबालिक बच्चों की काउन्सलिंग किये जाने आदि के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस की पहल पर कोतवाली पिथौरागढ़ में बाल मित्र थाना का उद्धाटन श्रीमती चन्द्रा पंत, मा0 विधायक पिथौरागढ़
द्वारा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ सुखबीर सिंह की उपस्थिति में किया गया। बाल मित्र थाना में बच्चों को घर का वातावरण दिये जाने, उनको पुलिस के भय का अनुभव न होने देने के उद्देश्य से बाल मित्र थाना को बाल सुलभ परिवेश के अनुरुप तैयार किया गया है । थाना के दीवारों को बच्चों के प्रिय कार्टून करैक्टरों के चित्रों से चित्रित किया गया है तथा बच्चों को खुश रखे जाने एवं अपराध बोध से मुक्त रखे जाने के उद्देश्य से खिलौने आदि की व्यवस्था, मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था भी की गई है।
इस बाल थाना में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को बाल स्वभाव के अनुरुप कार्य किये जाने तथा उनकी मित्रवत काउन्सलिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला, निरीक्षक एल0आई0यू0 श्री के0एस0 मेहता, प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार सहित थाने में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा