मौनी अमावस्या स्नान पर्व की यातायात योजना
हरिद्वार:
हरिद्वार में 11फरवरी 2021 को आयोजित होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व की यातायात योजना।
दिल्ली- मेरठ- मुजफ्फरनगर- मंगलौर- लँढोरा- लक्सर- जगजीतपुर- दक्षद्वीपी- बैरागी- चमगादड़ टापू पार्किंग/दीनदयाल पार्किंग।
सहारनपुर- भगवानपुर- पुहाना- झबरेड़ा- मंगलौर- लँढोरा- लक्सर- जगजीतपुर- दक्षद्वीपी- बैरागी- चमगादड़ टापू पार्किंग/दीनदयाल पार्किंग।
नजीबाबाद- चिड़ियापुर- 4.2 किमी- गौरीशंकर पार्किंग।
देहरादून एवम ऋषिकेश- नेपाली फार्म तिराहा- रायवाला- मोतीचूर पार्किंग/पावनधाम पार्किंग।
सभी राज्यों की रोडवेज बसें स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड अथवा ऋषिकुल बस स्टैंड पर ही खड़ी होंगी।
भारी/व्यवसायिक वाहनों का कुम्भ मेला क्षेत्र में प्रवेश दिनांक: 10 फरवरी 2021 को समय दिन के 12:00 बजे से 12 फरवरी 2021 समय रात्रि 08:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर अपरिहार्य परिस्थितियों के अतिरिक्त कोई भी प्रतिबंध लागू नही रहेगा।
स्थानीय वाहन कुछ प्रतिबन्धों के साथ आवागमन कर सकेंगे।
शिव मूर्ति तिराहे से लेकर अपर रोड पर भीमगोड़ा बेरियर तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा (गंगा सभा/स्थानीय व्यापारी/इस क्षेत्र में रहने वाले नागरिक एवं इस क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों के दो पहिया वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा)
उक्त यातायात योजना में विशेष परिस्थितियों में परिवर्तन किया जा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण