पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आर्दशवादी सोच सदैव रहेगी प्रेरणास्रोत-अनिता ममगाई
ऋषिकेश-एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सर्मपण दिवस के रूप में मनाकर उन्हें याद किया गया। नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में एकत्र हुए भाजपा
कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए वहीं इस दौरान पंडित जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद अंत्योदय के सिंद्धांत को अपनाने से ही समाज की असमानता दूर होगी। इस दौरान पंडित जी के विचारों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर भाजपाईयों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षमय रहा। लाख कठिनाई आई लेकिन उनका सामना करते हुए वे आगे बढ़ते रहे और इसी अनुक्रम में भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाइयों पर लाकर स्थापित किया। उनके बताए हुए मार्ग में चलकर हम सभी को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए महापौर ने कहा कि उनके एकात्म मानववाद अंत्योदय के सिंद्धांत को अपनाने से ही समाज की असमानता दूर होगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज