ऋषिकेश एम्स में कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रामा सेंटर में सुविधाओं की व्यवस्था की रिजर्व
कुम्भ मेलाक्षेत्र के बैरागी कैम्प में तैनात होगी एम्स के डाॅक्टरों की टीम। आपात् स्थिति से निपटने के लिए एम्स ने ट्राॅमा सेन्टर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की है रिजर्व व्यवस्था।
महाकुम्भ मेले में श्रद्धालुओं को मेडिकल सुविधा प्रदान करने के लिए एम्स ऋषिकेश के डाॅक्टरों की टीम भी हरिद्वार में मौजूद रहेगी। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश के ट्राॅमा सेन्टर को आरक्षित रखा गया है। हरिद्वार में होने वाले महाकुम्भ स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को मेडिकल सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए एम्स ऋषिकेश ने भी विशेष व्यवस्थाएं की हैं। 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा और उसके बाद के प्रमुख स्नान पर्वों पर टीम अपनी सुविधाएं देंगी।
वहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने, भगदड़ मचने और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य आपात् स्थितियों के दौरान डाॅक्टरों की टीमों द्वारा मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर ग्रीन काॅरीडोर के माध्यम से उन्हें अविलम्ब एम्स ऋषिकेश के ट्राॅमा सेन्टर भेजा जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज