स्वयं अपनी प्रेरणा से आगे बढ़ें महिलाएं -अनिता ममगाई
ऋषिकेश-राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने देवभूमि की तमाम महिलाओं को बधाई देते हुए स्वंय की प्रेरणा से आगे बड़ने का आह्वान किया है।
भारत कोकिला सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हुआ था, उन्हीं के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर शहर की प्रथम नागरिक महापौर ममगाई ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होने लगा है। बिना अधिकारों की जानकारी के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। अधिकारों के साथ साथ उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना होगा।राष्ट्रीय महिलाा दिवस पर महापौर ने कहा कि अपने वजूद को बचाने के लिए महिला को तमाम हालात का सामना करना पड़ता है। फिर भी वह हर हालात का मजबूती से सामना करती है और वक्त के साथ निखरती जाती है। प्रेम व ममता की मूर्ति बन समाज को दिशा दिखाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण