त्रासदी से आहत महाराज नहीं जायेंगे टिहरी लेक महोत्सव में
देहरादून– प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चमोली त्रासदी के बाद कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अभी भी टनल से शवों का निकलना जारी है। जिससे वह काफी आहत हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए टिहरी बांध महोत्सव में भाग लेने के अपने कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चमोली, ऋषि गंगा नदी पर त्रासदी के कारण कई लोग हताहत हुए हैं जबकि कई टनल में फंसे हैं और अभी भी टनल से लाशों के निकलने का सिलसिला जारी है। मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने भी त्रासदी के चलते पार्टी के सभी कार्यक्रम बीस दिनों तक के लिए स्थगित कर दिये हैं। महाराज ने कहा कि वह स्वयं भी त्रासदी की हृदय विदारक घटना से बेहद व्यथित हैं इसलिए वह टिहरी बांध महोत्सव में भाग नहीं लेगें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण