13 प्रशिक्षु आरक्षियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ
देहरादून– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को उनका 09 माह का प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें पुलिस विभाग की मुख्यधारा में सम्मिलित किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यधारा में शामिल होने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को भविष्य में पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह के दौरान प्रशिक्षण के दौरान बाह्य तथा अन्तः कक्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया।
पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु दिनांक 16-03-2020 को 13 रिक्रूट आरक्षियों (09 पुरुष, 04 महिला) द्वारा प्रशिक्षण हेतु आगमन किया गया था। कुल 13 प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण पूर्ण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को *अन्तः कक्ष में भारतीय दण्ड विधान, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विवधि अधिनियम, पुलिस और समाज, मानव व्यवहार, मनोविज्ञान तथा व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र व थाना अभिलेख, पुलिस संगठन , प्रशासन व पुलिस रेग्युलेशन* तथा *बाह्य कक्ष में पुलिस ट्रेनिंग, पदादी प्रशिक्षण, फील्डक्राफ्ट, शस्त्र प्रशिक्षण एवं शारीरिक प्रशिक्षण, शारिरिक शिक्षा, मोटर साइकिल का प्रशिक्षण, कम्प्यूटर का ज्ञान, योगा, व यूएसी का प्रशिक्षण* दिया गया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात